नहटौर - अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाये जाने की सूचना पर पहुँची यूआईडीएआई की टीम ने जनसेवा केंद्र पर की जाँच, संचालक को ले गयी साथ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अगस्त 08, 2024

नहटौर - अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाये जाने की सूचना पर पहुँची यूआईडीएआई की टीम ने जनसेवा केंद्र पर की जाँच, संचालक को ले गयी साथ

www.newsindia17.com

अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाये जाने की सूचना पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यूआईडीएआई की टीम द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद नगर के जनसेवा केंद्र संचालको में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची यूआईडीएआई की टीम आवश्यक जाँच पड़ताल के बाद जनसेवा केंद्र संचालक को अपने साथ ले गयी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के चाँदपुर चुँगी के निकट संचालित सिद्धबली जन सेवा केंद्र पर लम्बे समय से आधार कार्ड बनाये जा रहे थे। बताया गया कि 10 दिन पूर्व जिलाधिकारी को ई मेल के माध्यम से अवैध तरीके से  आधार कार्ड नामांकन किये जाने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनसेवा केंद्र पर पहुँची यूआईडीएआई की टीम ने उक्त केंद्र पर अवैध बायोमेट्रिक और आईआरआईएस मशीन का प्रयोग कर नए आधार कार्ड बनते व संशोधन होते पाये। टीम ने इन अवैध यंत्रो को जब्त कर लिया और जनसेवा केंद्र संचालक को अपने साथ ले गयी। बताया गया कि जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा  रही है।


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आधार नामांकन व अपडेट कराने हेतु निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त की मांग किए जाने पर यूआईडीएआई के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर शिकायत करे। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या