चंदौसी - श्री नारायण सेवा समिति की बैठक आयोजित कर कला प्रतियोगिता संपन्न कराने पर हुआ विचार, वक्ताओं ने रखे अपने विचार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अगस्त 08, 2024

चंदौसी - श्री नारायण सेवा समिति की बैठक आयोजित कर कला प्रतियोगिता संपन्न कराने पर हुआ विचार, वक्ताओं ने रखे अपने विचार

www.newsindia17.com

आगामी 25 अगस्त को आयोजित की जाने वाली कला प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  'श्री नारायण सेवा समिति, चंदौसी' की एक आवश्यक बैठक ब्रजनगर कॉलोनी स्थित भोलेनाथ भवन में आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सुझाव दिए।


बैठक में उपस्थित रहे हरिशंकर शर्मा शास्त्री ने कहा कि कला प्रतियोगिता से बच्चों की रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होती है। के.जी. गुप्ता ने कहा कि बच्चों को साथ-साथ परीक्षा देने से उनमें झिझक और संकोच दूर होता है। हरीश कठेरिया (एडवोकेट)  ने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों में विभाजित की गई है और चारों वर्गों के प्रतिभागियों को चित्र बनाकर किसी भी रंग से रंगने के लिए एक-एक विकल्प दिया गया है, अब तक लगभग 40 विद्यालयों में प्रतियोगिता की  सूचना भेजी जा चुकी है।  प्रतियोगिता आगामी 25  अगस्त' 2024 रविवार को होगी तथा व्यक्तिगत फॉर्म या विद्यालय से प्रतिभागी सूची जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2024 है। कला प्रतियोगिता हेतु परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर, हनुमानगढ़ी रहेगा। डॉ. टी.एस. पाल ने कहा कि बिना कला, साहित्य और संगीत के मनुष्य अज्ञानी रह जाता है अतः उन्हें इन क्षमताओं को विकसित करना ही चाहिए। विपिन कुमार गुप्ता ने कहां कि पाठ्य सहगामी क्रियाओं से बच्चों का चहुमुखी विकास होता है। डॉ. जयशंकर दुबे ने कहा कि प्रतियोगिता के दिन हम सभी पदाधिकारी व सदस्यों को 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। इस विषय में चौधरी जगदीश सिंह, सूर्यजीतसिंह तथा मुकुंद अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अमूल्य सुझाव दिए।


बैठक का समापन करते हुए अध्यक्ष सुभाष वार्ष्णेय ने कहा कि आधुनिक युग में हर कार्य की सफलता के लिए प्रचार - प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या