बरेली - दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग पुत्री की हत्या कर पिता ने थाने जाकर किया आत्मसमर्पण, बोला बदनामी के डर से बेटी को मार डाला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 09, 2024

बरेली - दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग पुत्री की हत्या कर पिता ने थाने जाकर किया आत्मसमर्पण, बोला बदनामी के डर से बेटी को मार डाला

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के बरेली से दुष्कर्म से गर्भवती हुई पुत्री की पिता द्वारा हत्या किया जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुत्री की हत्या करने के बाद पिता ने पुलिस चौकी पहुँचकर समर्पण कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपी पिता ने अपने मन की व्यथा कह सुनाई। दूसरी ओर पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।


उक्त मामला बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक किसान की 17 वर्षीय पुत्री के साथ 3 माह पूर्व हुए दुष्कर्म से जुड़ा है। अब पुत्री के 3 माह की गर्भवती होने पर परिजनों को पता लगा की गाँव निवासी भूरा नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में गत बुधवार 7 अगस्त की रात को पीड़िता ने पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी गत 3 माह से उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने कल गुरुवार को आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद कल पिता ने पीड़िता की हत्या कर दी और आज शुक्रवार सुबह परसाखेड़ा चौकी जाकर समर्पण कर दिया।


पुत्री की हत्या कर थाने पहुंचे पिता ने बताया कि आरोपी ने उसकी पुत्री के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इसके चलते गांव में उनकी बदनामी होने लगी थी। इस में गाँव में हुई पंचायत में आरोपी के परिजन शादी करने को कह रहे थे मगर बाद में उन्होंने इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पिता का कहना था कि अब उसकी बिन ब्याही बेटी गर्भवती है और कुछ समय बाद बच्चे को जन्म देगी। उसके बच्चे का क्या होगा उसे कौन पालेगा इसी चिंता के चलते वह रात भर नहीं सो सका। उसने सोचा कि इस स्थिति में उसकी पुत्री का जीना मुश्किल होगा। इसी चिंता के चलते उसने बेटी को मारने का मन बना लिया। गुरुवार की रात जब सब सोने चले गए वह कमरे में गया और गहरी नींद सो रही पुत्री के पैर पकड़कर माफ़ी मांगते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


थानाध्यक्ष सीबीगंज राजबली सिंह ने बताया कि कागजो में पीड़िता नाबालिग थी मगर उसकी हत्या कर थाने पहुंचे पिता ने उसकी आयु 18 वर्ष बताई है। आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुत्री की हत्या कर पिता ने स्वयं ही थाने आकर समर्पण कर दिया है। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या