हसनपुर - बारिश के दौरान गिरे मकान के मलबे में दबकर 3 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 09, 2024

हसनपुर - बारिश के दौरान गिरे मकान के मलबे में दबकर 3 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

www.newsindia17.com
मानवी की फाइल फोटो 
जनपद अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में बारिश के दौरान एक मकान का बरामदा गिरने पर 3 वर्षीय बच्ची मलबे में दब गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी प्रकार मलबे में दबी बच्ची को बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने आवश्यक जांच की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गाँव पतेई खादर में किसान संजीव कुमार का परिवार रहता है। आज शुक्रवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इस दौरान घर पर मौजूद रीना देवी पत्नी संजीव कुमार कमरे अपने 2 पुत्रो के साथ कमरे में थी जबकि 3 वर्षीय पुत्री मानवी घर में बरामदे में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक ही बरामदे की छत भरभराकर गिर गयी और मानवी मलबे में दब गयी। छत गिरने पर हुई आवाज व चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किसी प्रकार मानवी को बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इस घटना में बरामदे में खड़ी बाइक, चारपाई, बिस्तर, अनाज आदि घरेलू सामान भी टूटकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन को सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। उप जिलाधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि बरामदा गिरने पर 3 वर्षीय मासूम की मौत की सूचना मिली है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 
best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या