सरधना/मेरठ - मकान के बँटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 10, 2024

सरधना/मेरठ - मकान के बँटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

www.newsindia17.com
इनसेट में मृतक आदिल व मौके पर जुटी भीड़ 

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने सिर में सरिया मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव नानू में रशीद अपने परिवार के साथ रहते है। रशीद के बड़े पुत्र आदिल को बचपन में ही लिसाड़ी गेट निवासी उसकी मौसी ने गोद ले लिया था। इसके बाद से आदिल वही रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से आदिल अपनी मुज्जफरनगर आकर रहने लगा था। बताया गया कि 4 दिन पूर्व आदिल की पत्नी व कल शुक्रवार को आदिल भी मेरठ आया था। बताया गया कि देर रात आदिल आयु 30 वर्ष व उसके छोटे भाई गुलफाम आयु 28 वर्ष के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में गुलफाम ने आदिल के सिर पर सरिये से ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। आदिल की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार हेतु सुभारती अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदिल के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि उक्त मामले में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 2 पुलिस टीम लगाई गयी है।

hit counter
अभी तक पाठक संख्या