आज शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर कोतवाली देहात क्षेत्र में संचालित दो अस्पतालों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान अस्पतालों में मौजूद कर्मचारी कोई भी वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों अस्पतालों के संचालको को नोटिस जारी कर वैध प्रमाण पत्र दिखाने को कहा है।
आज शनिवार को नगीना तहसील क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी प्रमोद देशवाल ने पुलिस टीम के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए कोतवाली देहात क्षेत्र में बिना प्रशिक्षित चिकित्सक के संचालित किये जा रहे दो अस्पतालो को सील कर दिया। नोडल अधिकारी प्रमोद देशवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले कोतवाली देहात सीएचसी के सामने स्थित रॉयल क्लिनिक पर छापा मारा। छापामारी के दौरान वहाँ कोई चिकित्सक नहीं मिला और वहाँ मौजूद कर्मचारी कोई वैध प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा सके। नोडल अधिकारी ने संतोषजनक प्रमाण न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने नगीना मार्ग स्थित नवजीवन अस्पताल पर छापा मारा। यहाँ भी मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। नोडल अधिकारी द्वारा यहाँ बेड, ऑपरेशन थियेटर आदि की वीडियोग्राफी कराई गयी। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में मौजूद दो युवतिया कोई वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकी। नोडल अधिकारी ने कोई प्रमाण न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया।
नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रमोद देशवाल ने बताया कि दोनों अस्पतालों के संचालको को वैध प्रमाण दिखाने हेतु नोटिस जारी किया गया है। वैध प्रमाण न मिलने पर संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
| अभी तक पाठक संख्या |
