हल्दौर - न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की चल संपत्ति कुर्क - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 11, 2024

हल्दौर - न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की चल संपत्ति कुर्क

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाँछित अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित  संपत्ति को कुर्क किये जाने के निर्देश जारी किये गए है। इसी निर्देश के तहत हल्दौर पुलिस ने आज रविवार को गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मामलो में वाँछित एक अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की है।


थानाध्यक्ष हल्दौर ने बताया कि आज रविवार को गैंगस्टर अधिनियम से सम्बंधित एक अभियुक्त हर्षित चिकारा पुत्र कपिल निवासी ग्राम कुतुबपुर गढ़ी, थाना हीमपुर दीपा की संपत्ति जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के तहत कुर्क की गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आदेश के अनुपालन में अभियुक्त हर्षित चिकारा की मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत 13000 है को गैंगस्टर की धारा के अंतर्गत मुनादी कराकर कुर्क किया गया है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर चोरी जैसे जघन्य अपराध कर भौतिक व आर्थिक लाभ हेतु अवैध रूप से धन अर्जित किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ बिजनौर व हल्दौर थाने में आर्म्स एक्ट, महामारी अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। कुर्की  की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सदर अतुल कुमार भगत, लेखपाल ज्ञानेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष हल्दौर रामप्रताप सिंह मौजूद रहे। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या