| अधिवक्ता शौक़ीन की फाइल फोटो |
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता का शव एक कुँए में पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। अधिवक्ता कल रविवार की शाम से लापता थे। परिजनों द्वारा अधिवक्ता की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गयी थी। अधिवक्ता का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर की जिगर कॉलोनी के निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शौकीन कल रविवार शाम अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न आने पर उनके बेटे ने लोकेशन के आधार पर थाना मझोला पुलिस को पिता के लापता होने की सूचना दी। आज सोमवार सुबह लाकड़ी स्थित जंगल में एक कुएं से अधिवक्ता का गोली लगा शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
एसपी सिटी के अनुसार, इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमें बना कर जांच शुरू कर दी है।हर एंगल से जांच की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |