Maharashtra को लेकर बढ़ गई है BJP की चिंता! विधानसभा चुनाव को लेकर आया ये चौंकाने वाला सर्वे सामने - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 05, 2024

Maharashtra को लेकर बढ़ गई है BJP की चिंता! विधानसभा चुनाव को लेकर आया ये चौंकाने वाला सर्वे सामने

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा में बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि एनडीए गठबंधन ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बना ली है। इस साल के अंत में देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनके लिए प्रमुख पार्टियों ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। इन राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है। इस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में हुए ताजा सर्वे भाजपा के पक्ष में नहीं है।

खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाराष्ट्र को लेकर एक अंदरूनी सर्वे किया है। इस सर्वे में भाजपा को 288 में से 55 से 65 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। पहले 2019 में भाजपा को 105 और 2014 में 122 सीटें मिली थी।

महाराष्ट्र को लेकर भाजपा की बढ़ गई है चिंता
इस सर्वे से महाराष्ट्र को लेकर भाजपा की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बीजेपी के सहयोग से सरकार में फिर से लौटने का पूरा भरोसा पार्टी को है। नवभारत टाइम्स की ओर से पब्लिश किए दूसरे सर्वे में किया है।

मुंबई को लेकर किया गए इस सर्र्वे में मायानगरी 36 सीटों में से महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को 17 सीटें और सत्ताधारी महायुति को 13 सीटें मिलने का अनुमान है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की चिंता बढऩा लाजमी है। अब भाजपा की ओर से महाराष्ट्र को लेकर बड़ा कदम उठा सकती है। अब आगामी समय ही बनाएगा कि भाजपा इस राज्य को लेकर क्या कदम उठाती है।

PC:outlookindia

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें