क्या लोकसभा में ऐसा कर रहे थे Rahul Gandhi?, मोदी सरकार के मंत्रियों ने लगाया मजाक! - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 09, 2024

क्या लोकसभा में ऐसा कर रहे थे Rahul Gandhi?, मोदी सरकार के मंत्रियों ने लगाया मजाक!

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मोदी सरकार के मंत्रियों ने एक आरोप लगाया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा वक्फ बोर्ड संसोधन बिल संसद में पेश करने के दौरान केन्द्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी पर सोने का आरोप लगाया है।

भाजपा के नेताओं की ओर से इस संबंध में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि कैसे इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाया गया। हालांकि ये बोल पाना मुश्किल है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वायरल तस्वीर उसी दौरान की है या नहीं। हालांकि भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि लोकसभा में वह सो गए थे।

एक वीडियो में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को वक्फ संशोधन विधेयक पर बोलते और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उनके पास बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा सांसद गिरिराज सिंह द्वारा विपक्षी सांसदों की ओर इशारा करते हुए देखा जा सकता है। मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देखो-देखो सो गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद हंसने लगे और उनकी तरफ इशारा किया।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ली चुटी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस दौरान चुटकी ली है। मोदी सरकार में मंत्री रिजिजू ने इस दौरान बोल दिया कि इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि बीच में न बोलें या बार-बार बीच में बोलने की प्रयास न करें, क्योंकि इससे आपको नींद आ जाएगी।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें