मुरादाबाद - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अगस्त 08, 2024

मुरादाबाद - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दहेज की मांग पूरी न होने पर देवरो द्वारा विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि इसके ससुराल वालो ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नागफनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी गत वर्ष कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के बताया गया कि शादी के समय उसके परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था, मगर ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। युवती के परिजनों व ससुराल पक्ष के बीच इसको लेकर कई बार बात हुई थी मगर कोई समाधान नहीं हो सका था। आरोप है कि गत 2 फरवरी को विवाहिता के घर पर अकेला होने के दौरान शराब में नशे में धुत्त उसके दो देवरो ने उसे दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों देवरो ने महिला के साथ मारपीट की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।


पुलिस ने पीड़िता द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पति समेत 5 के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नागफनी उमाशंकर ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

hit counter
अभी तक पाठक संख्या