जेल से बाहर आया Ram Rahim, 21 दिनों के लिए हुआ है रिहा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 13, 2024

जेल से बाहर आया Ram Rahim, 21 दिनों के लिए हुआ है रिहा

इंटरनेट डेस्क। बलात्कार और हत्या के आरोप में सजा भुगत रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को राहत मिली है। गुरमीत सिंह राम रहीम को फरलो मिलने के बाद आज 21 दिन के पैरोल पर रिहा कर दिया गया। खबरों के अनुसार, जेल से रिहा होने के बाद सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम चला गया।

न्यायालय की ओर से राम रहीम को उसे दो साध्वियों के यौन शोषण तथा पत्रकार रामचंदर छत्रपति की हत्या के आरोप में दोषी साबित होने पर सजा मिली थी। न्यायालय की ओर से राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी और इसके बाद वह रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा भुगत रहा है।

खबरों के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने के खिलाफ शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक याचिका पर अपना फैसला दिया है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें