पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतिदिन वाँछितो की गिरफ्तारी का क्रम जारी है। इसी क्रम में नहटौर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वाँछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि गत 16 जुलाई को रूपा देवी पत्नी दिनेश कुमार, निवासी ग्राम मुस्सेपुर, थाना क्षेत्र कोतवाली देहात ने थाने पर एक तहरीर दी थी। इस तहरीर में बताया गया था कि आशीष, अनुज व निखिल पुत्रगण नरेंद्र निवासी ग्राम मुस्सेपुर व जॉनी पुत्र नामालूम निवासी बैरमाबाद गढ़ी ने शिकायतकर्ता के पुत्र को रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आज 13 अगस्त को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त में से एक अभियुक्त निखिल पुत्र नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेश कुमार व हेड कांस्टेबल सचिन मलिक शामिल रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |