Vinesh Phogat के फाइनल में पहुंचने पर Rahul Gandhi ने भी बोल दी है ये बड़ी बात, कहा-जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 07, 2024

Vinesh Phogat के फाइनल में पहुंचने पर Rahul Gandhi ने भी बोल दी है ये बड़ी बात, कहा-जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष...

खेल डेस्क। एक ही दिन में तीन दिग्गज पहलवान को शिकस्त देकर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से तंज कसा है।

PC: X

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में मंगलवार को ट्वीट किया कि एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है।

आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे। चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं। बहुत शुभकामनाएं विनेश। पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।

PC:abpliveabplive

प्रियंका गांधी ने भी कही ये बात
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंन ट्वीट के माध्यम से कहा कि शाबाश फोगाट विनेश। मैं जानती हूं कि आपके लिए यह सिर्फ ओलंपिक का कठिन मुकाबला भर नहीं है। आपने दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी को तो हराया ही, यह मैदान के भीतर और बाहर आपके संघर्षों की भी जीत है। आज पूरी दुनिया आपके हाथों में लहराता हुआ तिरंगा देख रही है। आप इस देश का गौरव हैं और हमेशा रहेंगी। खूब शुभकामनाएं। जय हो! विजय हो।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें