| मुठभेड़ मे घायल हुआ असलम खान उर्फ़ असलम अंसारी व इनसेट मे मृतका भूरी की फाइल फोटो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहल्ला बलदेवपुरी मे रामकिशोर प्रजापति आयु 50 वर्ष अपने परिवार के साथ रहते है। रामकिशोर के परिवार मे उनकी पत्नी भूरी देवी आयु 45 वर्ष के अलावा 4 बच्चे 3 बेटी व एक बेटा है। भूरी फल बेचती थी। रामकिशोर ने बताया पुलिस को बताया था कि कल बुधवार को उसे एक रिश्तेदार की शादी ने जाना था। रिश्तेदार की बारात मुरादाबाद क्षेत्र के ही एक गाँव में जा रही थी। भूरी ने उसे इस शादी मे भेज दिया था। रामकिशोर के अनुसार भूरी ने उससे कहा था कि बारात मे चले जाना और रात को वही रूक जाना। इसके बाद कल शाम ही लगभग साढ़े 7 बजे भूरी ने फोन कर उससे अपने मोबिल के चार्जर के बारे में पूछा था। इसके बाद लगभग पौने आठ बजे भूरी ने फिर से फोन कर कहा था कि रात मे आने की जरूरत नही है। रामकिशोर ने बताया कि इसके बाद उसकी भूरी से कोई बात नही हुई थी। आज सुबह बड़े भाई ने फोन कर बताया कि भूरी की हत्या हो गयी है।
रामकिशोर की 14 वर्षीय पुत्री भावना ने बताया कि उनके गाँव का निवासी असलम खान उर्फ़ असलम अंसारी नाम का युवक पिछले लगभग 1 वर्ष से घर आता रहता था। भावना के अनुसार कल बुधवार शाम को रामकिशोर की अनुपस्थिति मे भी असलम घर आया था। असलम के आने के बाद भूरी ने तीनो बच्चो को नीचे के कमरे मे बंद कर असलम के साथ ऊपर वाले कमरे मे चली गयी थी। भावना के अनुसार रात लगभग 9 बजे उन्होंने कुछ आवाजे सुनी थी मगर माँ ने उन्हे ऊपर आने से मना किया था इसलिए उन्होंने कोई ध्यान नही दिया। भावना में बताया कि इसके बाद वे सभी सो गए। आज गुरुवार की सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने के लिए अपनी माँ को पुकारा मगर कोई उत्तर नही मिला। इसके बाद उनकी आवाज सुनकर मौहल्ले की एक महिला ने आकर कमरे का दरवाजा खोला। कमरे का दरवाजा खुलते ही बच्चे सबसे पहले अपनी माँ को देखने ऊपर गए। वहाँ जाकर उन्होंने देखा कि माँ फर्श पर पड़ी हुई थी और असलम वहाँ नही था। पड़ोस की महिला ने भी ये सब देखा। जांच करने पर पता लगा की भूरी की मौत हो चुकी थी। भावना का कहना है कि असलम ने ही उसकी माँ की हत्या की है। असलम पहले भी कई बार भूरी को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। बताया गया था कि भूरी पीतल मंडी में फल बेचती थी। साथ ही आशंका जताई गयी थी कि वही से उसका असलम के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। रामकिशोर के घर पर न होने पर असलम अक्सर भूरी से मिलने आता रहता था। इस दौरान भूरी बच्चो को कमरे मे बंद कर देती थी। पुलिस ने मामले मे तत्परता का परिचय देते हुए आज गुरुवार की शाम भूरी की हत्या करने वाले उसके मुस्लिम प्रेमी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में रफातपुर के जंगल में पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग में एक गोली बाइक सवार के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही बाइक सवार नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे घेरकर कवर कर लिया। पुलिस ने पास जाकर देखा तो बाइक सवार बदमाश असलम अंसारी निकला। पुलिस ने घायल असलम को हिरासत में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
