मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र अंतर्गत असालतपुरा निवासी एक युवती द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया है कि आरोपी युवक गत 7 -8 वर्षो से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। युवती ने बताया कि कटघर कोतवाली क्षेत्र के मकबरा पुलिस चौकी के पास के निवासी बिलाल उर्फ़ इफ्तेखार ने गत 7 - 8 वर्ष उसे अपने प्रेम जाल मे फंसा लिया था। आरोप है कि इस दौरान युवक ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर शादी करने का झांसा देकर शांत करा दिया। इसके बाद ये सिलसिला शुरू हो गया और आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। गत 24 अक्टूबर 2024 को बिलाल उर्फ़ इफ़्तेख़ार ने युवती को युवती को चेतिया फार्म पर बुलाया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। आरोप है कि बिलाल ने इस दौरान युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद युवती द्वारा शादी के लिए दबाब बनाये जाने पर आरोपी बिलाल ने उसके साथ मारपीट की तथा शादी करने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी ने किसी को कुछ बताने अथवा शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने की बाद पीड़िता डर गयी और आपबीती किसी से नही बताई।
पीड़िता का आरोप है कि गत 18 नवंबर 2024 को आरोपी बिलाल उर्फ़ इफ़्तेख़ार उसके घर आया था। इस दौरान उसके साथ मेराज व उसकी पत्नी नाजिया भी थी। युवती के घर पहुंचे इन सभी लोगो ने उसके परिजनो के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान हुए शोर शराबे के चलते मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गयी। इस घटना के बाद से आरोपी बिलाल का लखनऊ निवासी बहनोई सिद्दीकी फ़ोन कर लगातार युवती के परिजनो को धमकी दे रहा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना गलशहीद सौरभ त्यागी ने बताया कि युवती द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी बिलाल उर्फ़ इफ़्तेख़ार, उसके बहनोई सिद्दीकी, मेराज व उसकी पत्नी नाजिया के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
