नहटौर - नगर निवासी आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ की छात्रा ने लहराया सफलता का परचम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोल्ड मैडल से किया सम्मानित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 12, 2025

नहटौर - नगर निवासी आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ की छात्रा ने लहराया सफलता का परचम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोल्ड मैडल से किया सम्मानित

www.newsindia17.com

नहटौर नगर निवासी आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ की होनहार स्टूडेंट फायज़ा रहमान भारती को राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार ने गोल्ड मैडल से  सम्मानित किया है। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ की होनहार स्टूडेंट डाईटिशियन फायज़ा रहमान भारती ने उपाधि मे सर्वश्रेष्ठ अंक पाकर अपने परिवार और ज़िले का नाम किया रोशन।


नहटौर की बेटी ने एक बार फिर अपने परिवार और ज़िले का नाम रोशन किया। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ की होनहार स्टूडेंट फायज़ा रहमान भारती ने बैचलर ऑफ साइंस इन क्लिनिकल नुट्रिशन एंड डाईटेटिक्स (डाईटिशियन) की उपाधि में 94.52% अंक की विशिष्ठता के साथ गोल्ड मैडल श्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार के हाथों से प्राप्त किया। मौहल्ला क़ाज़ीयान निवासी सैय्यद पाशा रहमान व सुबूही रहमान की होनहार बेटी व तूफ़ानी क़ाफ़ला एक्सप्रेस अख़बार के चेयरमैन डॉ. सलमान भारती की अहेलिया ने अपने परिवार व ज़िलें का नाम रोशन कर दिया। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ की होनहार स्टूडेंट फायज़ा रहमान भारती ने बैचलर ऑफ साइंस इन क्लिनिकल नुट्रिशन एंड डाईटेटिक्स को बैच में 94.52% अंको के साथ पूर्ण करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार के हाथों डिग्री प्रथम श्रेणी व गोल्ड मैडल के साथ प्रदान किया गया।


वहीं आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के कुलपति योगेश मोहनजी गुप्ता (चांसलर,आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ), व विश्वविद्यालय के स्टाफ़ ने फायज़ा रहमान भारती को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या