नहटौर - थाना प्रांगण मे आयोजित सभा मे एसपी पूर्वी ने आगामी त्यौहारो पर शांति व कानून व्यवस्था बनाये हेतु किया निर्देशित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 13, 2025

नहटौर - थाना प्रांगण मे आयोजित सभा मे एसपी पूर्वी ने आगामी त्यौहारो पर शांति व कानून व्यवस्था बनाये हेतु किया निर्देशित

www.newsindia17.com

आगामी त्यौहारो पर क्षेत्र मे शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर के गणमान्यो की एक बैठक आज सोमवार को थाना परिसर नहटौर मे एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। इस दौरान उपस्थित रहे नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के गणमान्यो ने अपने विचार व सुझाव दिए।


एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम व सामंजस्य का प्रतीक है तथा सदियो से मनाये जाते रहे है। इन त्यौहारो के साथ सभी की भावनाये जुड़ी होती है और कोई अप्रिय घटना होने पर ये भावनाये आहत होती है और लम्बे समय तक द्वेष का कारण बन जाती है। उन्होंने कहा कि त्यौहारो के दौरान दोनो सम्प्रदायो के लोग धार्मिक स्थलो पर बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रो के लिए अनुमति ले तथा इनकी आवाज को निर्धरित स्तर तक सीमित रखे। इसके साथ ही उन्होंने शादी विवाह व अन्य अवसरो पर बजाए जाने वाले डीजे की अवधि भी रात्रि 10 बजे तक सीमित किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बारात आदि मे डीजे बजाने को लेकर कोई विवाद होने पर पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित व्यक्ति को होगी। उन्होंने सभा मे उपस्थित रहे थाना क्षेत्र के गणमान्यो से शांति व्यवस्था बनाये रखने व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर सर्वम सिंह, प्रभारी निरीक्षक नहटौर धीरज सिंह, निरीक्षक अपराध धीरेन्द्र गंगवार, कस्बा प्रभारी अशोक मलिक व उप निरीक्षक भारत सिंह आदि उपस्थित रहे।

conter12
अभी तक पाठक संख्या