नहटौर - अलाव पर हाथ सेक रही 10 वर्षीय बच्ची आग मे झुलसी, गंभीर हालत मे हायर सेंटर रेफर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 14, 2025

नहटौर - अलाव पर हाथ सेक रही 10 वर्षीय बच्ची आग मे झुलसी, गंभीर हालत मे हायर सेंटर रेफर

www.newsindia17.com

नहटौर थाना क्षेत्र से अलाव पर हाथ सेक रही एक बच्ची के आग मे झुलस जाने का मामला प्रकाश मे आया है। परिजन आग की चपेट मे आकर गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को लेकर एक निजी चिकित्सक के यहाँ पहुंचे। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव बैरमनगर निवासी मोहम्मद शहजाद के घर बाहर सर्दी से बचाव हेतु अलाव जलाया गया था। इस अलाव पर शहजाद की पुत्री आफरीन आयु 10 वर्ष भी हाथ सेक रही थी। इसी दौरान आफरीन के कपड़ो ने आग पकड़ ली जिसका बच्ची को एहसास नही हुआ। बच्ची के कपड़ो मे लगी ये आग कुछ देर मे ही फ़ैल गयी और चीख पुकार मच गयी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियो ने बच्ची के कपड़ो मे लगी आग को बुझाया। इसके बाद बच्ची को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सक के यहाँ ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।


बैरमनगर के स्थानीय निवासियो ने बताया कि आफरीन के पिता शहजाद दिहाड़ी मजदूर है और किसी प्रकार परिवार का पालन पोषण कर रहे है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियो ने उनकी मदद के लिए पहल की है। 

conter12
अभी तक पाठक संख्या