आज शुक्रवार को एसएसपी मेरठ के कार्यालय पहुँची गर्भवती महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़के जाने के दौरान ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई के चलते किसी प्रकार ये घटना टल गयी। पुलिस ने महिला को हिरासत मे लेकर महिला थाने भेज दिया है।
एसएसपी कार्यालय आकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला फरीदा पत्नी हाशिम निवासी लोहियानगर ने बताया कि वह इस समय 8 माह की गर्भवती है। फरीदा का आरोप है कि उसका पड़ोसी गौरव व उसके अन्य परिजन लम्बे समय से उसके घर के सामने कचरा फेंक रहे है। दो दिन पूर्व कचरा फेंके जाने का विरोध करने पर गौरव ने महिला को छत से धक्का देने का भी प्रयास किया था। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी मगर पुलिस ने कार्रवाई करने के स्थान पर दोनो पक्षो मे समझौता करा दिया था। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ने किये जाने पर फरीदा ने आज एसएसपी कार्यालय आकर ये आत्मघाती कदम उठाया है।
पुलिस ने महिला को हिरासत मे लेकर महिला थाने भेज दिया है। थाना पुलिस महिला से मामले की जानकारी की गयी है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। पुलिस का कहना है कि महिला के पड़ोसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |