इज्जतनगर/बरेली - असामाजिक तत्वो ने गौवंश की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, घटना पर हिन्दू संगठनो ने जताया विरोध - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 24, 2025

इज्जतनगर/बरेली - असामाजिक तत्वो ने गौवंश की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, घटना पर हिन्दू संगठनो ने जताया विरोध

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के बरेली मे एक बार फिर असामाजिक तत्वो ने गौवंश की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। गौवंश की हत्या किये जाने की सूचना मिलते ही हिन्दू संगठनो के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। हिन्दू संगठनो ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस प्रशासन से आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


उक्त मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आज शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने थाना क्षेत्र की  मॉडल रेलवे कॉलोनी मे एक गाय के बछड़े को मारकर फेंक दिया। गौवंश की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। गौवंश की हत्या किये जाने की खबर कुछ ही देर मे आग की तरह फ़ैल गयी और बड़ी संख्या मे हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए। हिन्दू संगठनो द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना इज्जतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मौके पर मौजूद हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ताओ ने बरेली क्षेत्र मे लगातार हो रही गौकशी की घटनाओ को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की। भाजपा नेता मिंटू सिंह ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एप्प एक्स (ट्विटर) पर शेयर कर शिकायत की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस व बरेली पुलिस को टैग करते हुए आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या