अलापुर/जिला बदायूँ - 4 वर्षीय बच्ची से 14 वर्षीय किशोर व 15 वर्षीय किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 28, 2025

अलापुर/जिला बदायूँ - 4 वर्षीय बच्ची से 14 वर्षीय किशोर व 15 वर्षीय किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

www.newsindia17.com

जिला बदायूँ के अलापुर थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के दो अलग अलग मामले प्रकाश मे आये है। यहाँ एक 14 वर्षीय किशोर ने 4 वर्षीय बच्ची व एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। 15 वर्षीय किशोरी द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपी युवक ने उसका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने इन दोनो ही मामलो मे पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को पकड़ लिया है तथा पीड़ित बच्ची व किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।


थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि गत 26 जनवरी को वह मजदूरी करने गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी व 4 वर्षीय पुत्री ही थी। दोपहर लगभग 2 बजे जब उसकी पत्नी किसी काम घरेलू काम मे व्यस्त थी मौहल्ले का ही एक 14 वर्षीय किशोर वहाँ आया था। किशोर ने उसकी 4 वर्षीय पुत्री को अकेला पाकर अपनी गोद मे उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहाँ पहुँची उसकी पत्नी ने आरोपी को देख लिया और पकड़ने का प्रयास किया मगर वह धक्का देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के घर शिकायत किये जाने पर उसके पिता पप्पू व माँ रजनी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशार के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के साथ ही उसके माता पिता के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने के आरोपो मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी को बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है।


दूसरी घटना भी थाना क्षेत्र अलापुर की ही है। इस मामले मे पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया कि गत 26 जनवरी को उसके गांव के बाहर एक देवस्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इस भंडारे मे उसकी 15 वर्षीय पुत्री भी अन्य बच्चो के साथ प्रसाद लेने गयी थी। इसके बाद काफी देर तक बच्ची के घर वापस न आने पर उन्हें उसकी चिंता हुई और तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुत्री के साथ भंडारे मे गए अन्य बच्चो ने उन्हें बताया कि वापस आते समय उन्हे रास्ते मे गाँव निवासी बृजमोहन पुत्र चेतराम मिल गया था। बच्चो ने बताया कि वह उनकी पुत्री को धनवीर के खेत के पास स्थित एक नलकूप पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूँस दिया और गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


थानाध्यक्ष अलापुर धनंजय सिंह ने बताया कि गत 26 जनवरी को थाना क्षेत्र के दो गाँवो मे दुष्कर्म की दो घटनाये हुई थी। दोनो ही मामलो मे मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को पकड़ लिया गया है। आरोपियो मे से एक नाबालिग को बाल सुधार गृह व दुसरे युवक को जेल भेज दिया गया है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या