Rajasthan: आज केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल के साथ ऐसा करेंगे सीएम भजनलाल, सभी को लम्बे समय से था इंतजार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

Subscribe Us

BANNER 728X90

बुधवार, जनवरी 15, 2025

Rajasthan: आज केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल के साथ ऐसा करेंगे सीएम भजनलाल, सभी को लम्बे समय से था इंतजार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ जयपुर शहर के 200 उद्यमियों, समाजसेवियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद कर उन्हें प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की अभिनव पहल से जुडऩे के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्यमंत्री आवास पर कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत ;जल संचय-जन भागीदारी; विषय पर आज शाम को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व राजकीय महाविद्यालय सांगानेर में आयोजित कार्यक्रम में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में वर्षा जल संचयन के कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया जाएगा।

गत अक्टूबर माह में सूरत में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम पूरे देश में जल संचयन में जनभागीदारी का प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है। गुजरात सहित दूसरे राज्यों में रह रहे राजस्थानी व्यवसायी राजस्थान में अपने-अपने गृह जिले में जल संचयन कार्य में जुडऩे के लिए आगे आ रहे हैं। स्थानीय भामाशाहों को साथ लेकर भी ग्रामीण क्षेत्रों में रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है।

प्रदेश में भूजल स्तर की गिरावट को रोकना है अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य वर्षाजल संचय के द्वारा प्रदेश में भूजल स्तर की गिरावट को रोकना है। शुरुआती स्तर पर इस अभियान में सिरोही, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं और जयपुर जिलों को जोड़ा गया है।

आपको बात दें कि भूजल पर अत्यधिक निर्भरता के कारण 216 पंचायत समितियां यानी प्रदेश का 72 प्रतिशत भाग अतिदोहित श्रेणी में आ गया है, जिसमें भूजल की गुणवत्ता भी खराब हुई है। इस अभियान से भूजल स्तर में गिरावट रोकने के साथ-साथ घरेलू उपयोग तथा कृषि कार्यों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें