जिला बरेली की फतेहगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दंपत्ति के पास से लाखो रुपए कीमत की स्मैक व तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति -पत्नी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
आज गुरुवार को थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरसाना ढाबे के पास निर्माणाधीन देव स्थल पर एक दंपत्ति मौजूद है। मुखबिर ने बताया कि ये दंपत्ति मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से मुसरत पुत्र हसमत, निवासी ग्राम बेहरा, थाना क्षेत्र फरीदपुर व उसकी पत्नी तस्कीन बेगम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दंपत्ति के पास से कुल 134 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई गयी है 01 तमंचा 315 बोर, 21 जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे मुसरत ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पूर्व ये तमंचा शाहजहाँपुर मे एक व्यक्ति से अपनी सुरक्षा हेतु खरीदा था। स्मैक के बारे मे पूछने पर उसने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पूर्व राह चलते बिहार के एक ट्रक चालक से इसे खरीदा था। मुसरत ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घूम घूमकर हाईवे पर स्थित होटलो पर आने वाले ट्रक चालको को ये स्मैक बेचता था। उसने बताया कि किसी प्रकार का शक न हो इसलिए वह अपनी पत्नी को साथ रखता था।
गिरफ्तार किए गए पति -पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दंपत्ति को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार, उप निरीक्षक हेमंत कुमार, रोहित सिंह, कांस्टेबल सत्यवान सिंह, महिला कांस्टेबल आशु कुमारी, कांस्टेबल अनुज कुमार। मोहम्मद जफसर, राज व आर्यन मौजूद रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |