चाँदपुर/जिला बिजनौर - पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 20, 2025

चाँदपुर/जिला बिजनौर - पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतिदिन ही गिरफ्तारियो का क्रम जारी है। इसी क्रम मे चाँदपुर पुलिस ने आज गुरुवार को दहेज हत्या के मामले मे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास कर रही है। 


पाठको को बताना उचित होगा कि कल बुधवार को चाँदपुर थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे मौत हो गयी थी। इस मामले मे संजय निवासी गाँव वाजिदपु, थाना क्षेत्र बछरायूं, जिला अमरोहा ने चाँदपुर पुलिस को एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि उसकी पुत्र संजना आयु 24 वर्ष का विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व चाँदपुर थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर नंगला निवासी विवेक उर्फ़ साजन पुत्र देवेंद्र के साथ हुआ था। तहरीर मे बताया गया था कि विवेक, उसके पिता देवेंद्र व माता नीतू दहेज मे एक लाख रूपये नकद व बुलेट बाइक की मांग करते हुए संजना को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप था कि इन सभी ने संजना को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।


आज गुरुवार को पुलिस ने उक्त मामले मे आरोपी पति विवेक उर्फ़ साजन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विवेक को कोर्ट में पेश किया है तथा अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या