आज शनिवार की सुबह धामपुर थाना क्षेत्र मे एक बुजुर्ग महिला शव नाले मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियो द्वारा तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के परिजनो द्वारा लूट के बाद हत्या किये जाने की आशंका जताई गयी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीला देवी आयु 60 वर्ष पत्नी स्व0 हरपाल सिंह निवासी मौहल्ला छिपियान, नहटौर कल शुक्रवार को धामपुर स्थित अपनी बेटी नूतन की ससुराल एक जन्मदिन कार्यक्रम मे शामिल होने गयी थी। परिजनो ने बताया कि शीला देवी कल शाम को वापस आने के लिए बेटी के घर से निकल गयी थी। शीला देवी के वापस न आने पर परिजन रात से ही उनकी तलाश मे जुटे हुए थे। आज शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे शीला देवी का शव न्यू हिन्दू कॉलोनी (शिखर स्कूल) के पास नाले में पड़ा हुआ मिला। पुलिस द्वारा शव की जांच करने पर पता लगा कि महिला के कानो से कुंडल और पैरो से पायल गायब है। महिला के चेहरे पर भी चोट की निशान मिले है। मृतका की बेटी ने बताया कि उनकी माँ का पर्स जिसमे पैसे थे भी गायब है। मृतका के परिजनो द्वारा लूट के बाद हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी है।
एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि एक महिला का शव मिला है। मौत के सही कारणो का पता लगाने हेतु शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतका के परिजनो द्वारा लूट के बाद हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |