पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियो क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे रेहड़ पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले मे वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि गत 7 दिसंबर 2024 को थाना क्षेत्र निवासी लखवेंद्र सिंह पुत्र अवतार सिंह ने थाने पर एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि हरजेन्द्र व जरनैल सिंह पुत्रगण साधू सिंह व जरनैल सिंह के पुत्रो मनिन्द्र सिंह उर्फ़ गोलू व लखविंदर सिंह उर्फ़ लक्खा ने खेत पर काम कर रहे उसके भाई के साथ गाली गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर दिए। आरोप था कि उक्त सभी ने एक राय होकर उसके साथ भी लाठी डंडो से मारपीट की है। पुलिस ने लखवेंद्र सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान मुकदमे मे अन्य धाराएं भी जोड़ी गयी थी।
रेहड़ पुलिस ने उक्त मामले मे वांछित चल रहे एक अभियुक्त मनिन्द्र सिंह उर्फ़ गोलू उक्त को आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के पास से घटना मे प्रयुक्त एक हॉकी तथा अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये है। अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक फिरोज खान, राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल केशव कुमार व यतीश कुमार शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |