चाँदपुर/जिला बिजनौर - पुलिस ने पोक्सो एक्ट मे वाँछित 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 09, 2025

चाँदपुर/जिला बिजनौर - पुलिस ने पोक्सो एक्ट मे वाँछित 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियो का क्रम निरंतर जारी है।  इसी क्रम मे चाँदपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट मे वांछित 2 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।  पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दोनो अभियुक्तो का चालान कर जेल भेज दिया है।


पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि उक्त मामले मे गत 5 अप्रैल को थाने पर एक तहरीर प्राप्त हुई थी।  इस तहरीर मे बताया गया था कि 2 अभियुक्तो ने शिकायतकर्ता की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा अपहरण करने का प्रयास किया।  चाँदपुर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।  पुलिस द्वारा की गयी उक्त मामले की जाँच के दौरान कुलवंत सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी मौहल्ला आदर्श नगर, नजीबाबाद व सौरभ कुमार पुत्र लल्लू सिंह, निवासी ग्राम बेलडी, थाना क्षेत्र नगीना के नाम प्रकाश मे आये थे।  चाँदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज उक्त दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे मे धमकी दिए जाने की धारा भी जोड़ी गयी।  पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दोनो आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।


अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जुगेंद्र सिंह तेवतिया, कांस्टेबल धन सिंह, मौहम्मद सिराज व किशनकांत दूबे शामिल रहे। 

conter12
अभी तक पाठक संख्या