कुंवरगाँव/जिला बदायूँ - मामूली विवाद के बाद 2 पक्षो के बीच हुए पथराव व फायरिंग मे 3 महिलाये घायल, गाँव मे पुलिस बल तैनात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 13, 2025

कुंवरगाँव/जिला बदायूँ - मामूली विवाद के बाद 2 पक्षो के बीच हुए पथराव व फायरिंग मे 3 महिलाये घायल, गाँव मे पुलिस बल तैनात

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ मे कल शनिवार को दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद आज रविवार को खूनी संघर्ष तब्दील हो गया। आज सुबह आमने सामने आये दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और कई फायर हुए। इस घटना मे तीन महिलाये घायल हुई है। घटना के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है जिनमे दोनों पक्ष एक दुसरे पर पथराव व हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगो को हिरासत मे लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर गाँव में पुलिस बल तैनात किया गया है।


उक्त पूरा मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गाँव दुगरैया से जुड़ा है। बताया गया कि कल शनिवार की शाम गाँव निवासी शहनबाज का गाँव के ही रिफाकत अली से गली से बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आयी थी और समझौता करा दिया था। इस दौरान पुलिस ने दो लोगो को हिरासत मे भी लिया था मगर समझौता होने के बाद उन्हें दिया गया था। आज रविवार की सुबह एक बार फिर दोनो पक्ष कल हुए विवाद को लेकर आमने सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान रिफाकत अली पक्ष ने शाहनवाज की घर की महिलाओ पर जमकर पत्त्थर बरसाए और उसकी बहन नाजिया को पकड़ कर लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान तमंचों से फायरिंग भी की गयी। इस मारपीट व पथराव मे ख़ुशनसीब व साजिया भी घायल हो गयी। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के चलते गाँव मे दहशत का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस को आया देख दोनो पक्षो के लोग घरो मे छिप गए। पुलिस ने घटना मे घायल हुई तीनो महिलाओ को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। इस घटना के वायरल हुए एक वीडियो मे रिफाकत अली पक्ष के दर्जनों लोग महिलाओ को लाठी डंडो से पीटते नजर आ रहे है और दूसरे वीडियो ने शाहनवाज पक्ष का एक युवक तमंचे से फायर करता दिखाई दे रहा है। थानाध्यक्ष कुंवरगाँव अरविन्द कुमार ने बताया कि गाँव दुगरैया मे दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगो को हिरासत मे लिया है। मामले की जांच जारी है। ग्रामीणो का कहना है कि शनिवार को हुए विवाद को पुलिस ने हल्के मे लेते हुए कोई कार्रवाई नही की थी। इसी के चलते आज आज रविवार को ये विवाद इतना बढ़ गया। 

conter12
अभी तक पाठक संख्या