रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्तिथियों मे हुई विवाहिता की मौत के बाद के बाद मायके वालो ने विवाहिता के पति पर जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार मिलने पर इस मामले मे पुलिस को कोई तहरीर नही दी गयी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवाई थाना क्षेत्र के गाँव पुरैनिया जदीद निवासी नीलम यादव आयु 27 वर्ष की शादी जबर सिंह निवासी वजीदनगर, थाना क्षेत्र सिविल लाइन के साथ हुई थी। बताया गया कि शादी के बाद से ही पति -पत्नी के बीच आमतौर पर विवाद होता रहता था। कल शनिवार की शाम भी दोनो के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद अचानक ही नीलम की हालत बिगड़ गयी। आसपास के लोग नीलम को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। आज रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही नीलम के मायके पक्ष वाले भी मौके पर पहुँच गए। मायके पक्ष वालो ने नीलम की मौत के लिए उसके पति जबर सिंह को जिम्मेदार बताते हुए जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
उक्त मामले मे प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनो को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा। इस मामले मे अभी तक कोई तहरीर भी नही प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |