जिला बरेली के आंवला थाना क्षेत्र से एक महिला को अगवा कर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि गत 3 अप्रैल को वह अपने गाँव से आंवला जा रही थी। रास्ते मे मिले एक युवक ने लिफ्ट देने का झांसा देकर उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को एक गोली खाने को दी। इस गोली को खाने के बाद महिला बेहोश हो गयी और होश आने पर खुद को एक कमरे मे बंद पाया। बताया गया कि महिला को लिफ्ट देने वाले युवक ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर महिला के साथ 8 दिन तक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। इस सबके बाद आरोपियो ने गत 13 अप्रैल को महिला को बबराला रेलवे स्टेशन के पास की कॉलोनी ने बेच दिया। महिला के अनुसार खरीदार ने घर छोड़ने के बहाने उसे बाइक पर बैठाया और सहसवान की ओर ले जाने लगा। शक होने पर महिला रास्ते मे बाइक से कूद गयी। आरोपी भी उसे पकड़ने को भागे लेकिन पास के खेतो मे गेंहू काट रहे ग्रामीणो ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |