दातागंज/जिला बदायूँ - समधी-समधन का प्यार चढ़ा परवान, मौका देखकर हुए फरार, पति ने पुलिस से लगाई पत्नी वापस दिलाने की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 17, 2025

दातागंज/जिला बदायूँ - समधी-समधन का प्यार चढ़ा परवान, मौका देखकर हुए फरार, पति ने पुलिस से लगाई पत्नी वापस दिलाने की गुहार

www.newsindia17.com

जिला बदायूँ के दातागंज थाना क्षेत्र में इश्क ने देखे जात पात नींद ने देखे टूटी खाट वाली कहावत एक बार फिर से चरितार्थ हो गयी। थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला अपनी बेटी के ससुर से ही प्यार कर बैठी और मौका देखकर फरार हो गयी। इस मामले मे महिला के पति द्वारा पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई गयी है। पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश मे जुटी है।


थाना क्षेत्र के गाँव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसकी बेटी की शादी बदायूं नगर के एक मौहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। रिश्तेदार होने के नाते बेटी के ससुर का घर आना जाना होता रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी व बेटी के ससुर के बीच कब प्रेम सम्बन्ध बने किसी को पता भी नही लग सका। दोनो आमतौर पर फोन पर बात करते रहते थे। कल बुधवार को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। देर शाम वापस आने पर देखा कि पत्नी घर पर नही है। जानकारी करने पर पता लगा कि उसकी पत्नी बेटी के ससुर के साथ गयी है। उन्होंने इस बारे में बेटी के ससुराल से जानकारी की। वहाँ से जानकारी मिली की बेटी का ससुर भी गायब है। ये जानकारी मिलते ही उनके पैरो से जमीन खिसक गयी।


मामले की जानकारी होने पर दोनों ही परिवार समधी - समधन की तलाश मे जुट गए मगर कुछ पता नही लग सका। पीड़ित ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे मामले से अवगत कराते हुए पत्नी को वापस दिलाये जाने की माँग की है। थानाध्यक्ष दातागंज गौरव कुमार विश्नोई ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या