ब्रह्मपुरी/जिला मेरठ - एक पति के लिए आपस मे भिड़ी दो पत्नियाँ, थाने के गेट पर ही जमकर चले लात घूँसे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 23, 2025

ब्रह्मपुरी/जिला मेरठ - एक पति के लिए आपस मे भिड़ी दो पत्नियाँ, थाने के गेट पर ही जमकर चले लात घूँसे

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक पति के लिए दो पत्नियों का आपस मे भिड़ जाने का मामला प्रकाश मे आया है। दोनो महिलाओ ने एक ही युवक को अपना पति बताते हुए थाने के सामने ही एक दूसरे से जमकर मारपीट की। पुलिस ने काफी मशक्क्त के बाद दोनो को एक दूसरे से अलग किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तारापुरी क्षेत्र के निवासी इरशाद का निकाह 8 वर्ष पूर्व निशा निवासी नूरनगर के साथ हुआ था। इस समय दोनों के चार बच्चे भी है। करीब एक वर्ष पूर्व निशा अपने बच्चो को साथ लेकर किस अन्य युवक के साथ रहने चली गयी थी। अनस ने लम्बे समय तक उसके वापस आने का इंतजार किया मगर वह नही आयी। इसके बाद इरशाद ने एलिना नाम की एक युवती के साथ दूसरा निकाह कर लिया था। इरशाद द्वारा दूसरा निकाह किये जाने का पता लगते ही पहली पत्नी उसके साथ रहने की जिद करने लगी और विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पहली पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया।


उक्त विवाद बढ़ते बढ़ते थाने पर जा पहुँचा। इसी दौरान थाने के बाहर ही दोनों पत्नियाँ आपस मे भिड़ गयी और एक दूसरे की चोटी पकड़कर मारपीट की। दोनो के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस मारपीट मे दोनों महिलाये घायल हो गयी। पुलिसकर्मियो ने बमुश्किल दोनो को एक दूसरे से अलग किया। पुलिस ने दोनो पक्षो का शांति भंग की धाराओ में चालान कर दिया है। थाने के गेट पर हुई दो महिलाओ की इस मारपीट की चर्चा पूरे शहर मे जोरो पर है और घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या