हसनपुर/जिला अमरोहा - प्राइमरी स्कूल मे जाम गटक रहे शिक्षको की वीडियो हुई वायरल, बीएसए ने किया निलंबित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 12, 2025

हसनपुर/जिला अमरोहा - प्राइमरी स्कूल मे जाम गटक रहे शिक्षको की वीडियो हुई वायरल, बीएसए ने किया निलंबित

www.newsindia17.com

जिला अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक स्थित एक परिषदीय विद्यालय मे दो शिक्षको का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शराब की बोतल व गिलास मेज पर रखे हुए है तथा दो शिक्षक भी मौजूद है। विद्यालय मे शराब का सेवन किये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए है। वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने दोनों शिक्षको को निलंबित कर दिया है।


उक्त मामला हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फ़ैयाजनगर का बताया जा रहा है। एक स्थानीय युवक द्वारा बनाकर वायरल किया गया ये वीडियो सर्दी के मौसम का है। इस मामले मे ग्रामीणों द्वारा कल रविवार को भी जिलाधिकारी से शिकायत की गयी थी। अब वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने मामले की जांच कराई तथा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षको के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।


खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वायरल हुए वीडियो व ग्रामीणो द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर प्राथमिक विद्यालय मे शराब पीने के आरोपो की पुष्टि हुई है। प्राथमिक विद्यालय मे तैनात प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार व विद्यालय के प्रभारी अध्यापक अनुपाल सिंह, निवासी ग्राम सुतारी खुर्द को निलंबित कर दिया गया है। दोनो शिक्षको के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या