इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 19 जून 1970 को हुआ था। जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राहुल गांधी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई दिग्गजों ने राहुल गांधी को बधाई दी है।
सचिन पायलट ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक न्याय के प्रति आपकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा प्रदान की है। आप समाज के हर वर्ग की प्रगति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं और जिन बदलावों की अपेक्षा रखते हैं, उनमें आपको अपार सफलता मिले, यही मेरी दिल से की गई कामना है। साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष आपके लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
आपका नेतृत्व सदैव देश को न्याय, समानता और सत्य के पथ पर अग्रसर करता रहे: डोटासरा
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश में न्याय, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की अलख जगाने वाले, राष्ट्र की युवा चेतना लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व सदैव देश को न्याय, समानता और सत्य के पथ पर अग्रसर करता रहे। ईश्वर से कामना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत जनसेवा की अटूट शक्ति प्रदान करे।
टीकाराम जूली ने कहा कि संविधान के रक्षक, जाति जनगणना के नायक, न्याय के यौद्धा, देश के जनप्रिय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका संघर्ष, विचार और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम ईश्वर से आपके दीर्घायु, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
PC:livelaw
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें