Ashok Gehlot ने अब इस बात के लिए भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, बोल दी है ये बात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 02, 2025

Ashok Gehlot ने अब इस बात के लिए भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से मंगलवार को कहा कि भाजपा नेताओं के प्रदेश में दौरों के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकारण हिरासत में लेना आजकल पुलिस का नया चलन बन गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है।

पूर्व सीएम गललोत ने कहा कि आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा सरकार के दबाव में ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्य करना उचित नहीं है।

PC:hwnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें