भगवान विष्णु के आठवें अवतार एवं विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया एवं पूजा अर्चना की गयी। शाम होते ही रंगबिरंगी रोशनी से नहाये मंदिरो मे भक्तो को भीड़ जुटने लगी और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पाठको को बताना उचित होगा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के सभी मंदिरो को विशेष रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर नगर के चामुंडा मंदिर परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया एवं मंच पर राधा कृष्ण की विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गयी। नगर का हाथी वाला मंदिर, शिव मंदिर, पंचायती मंदिर, मोहल्ला होलियान स्थित चामुंडा मंदिर आदि को भी विशेष रूप से सजाया गया तथा देर रात तक यहां भी भक्तो की भीड़ जुटी रही। मध्यरात्रि भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ ही प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान नगर के सभी मंदिरो में मौजूद भीड़ व मार्गो से गुजर रही भक्तो की भीड़ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का उद्घोष करती चल रही थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरो मे सजाई गयी विभिन्न झांकियो ने सभी का मन मोह लिया।
देर रात तक चले उक्त कार्यक्रम के बाद आज रविवार को नगर मे भव्य रामडोल शोभायात्रा निकाली गयी। अपने निर्धारित समय पर नगर के पंचायती मंदिर से प्रारम्भ हुई रामडोल शोभायात्रा मीना बाजार, अब्दुल्ला चौक, सराय जोखा सिंह, मौहल्ला धर्मशाला, चौधरियान, मुख्य बाजार व एजेंसी चौराहे से होते हुए मिडिल स्कूल परिसर मे जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा मे सबसे आगे घोड़े पर सवार एक युवा धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था। इसके पीछे बग्गी मे प्रथम पूज्य भगवान गणेश, रास रचाते राधा कृष्ण, नंदी पर सवार भगवान शिव व नृत्य करते अघोरी चल रहे थे। शोभायात्रा मे शामिल रहे विभिन्न बैंड मनभावन भक्तिमय संगीत की धुने बजा रहे थे। शोभायात्रा मे शामिल रही माँ शेरावाली, राम दरबार, सीता व हनुमान की झांकियो के साथ ही सेना के पराक्रम को दर्शाती भारतीय सैनिको की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
उक्त कार्यक्रमो के दौरान मुख्य रूप से विनीत गोयल, भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल, उपमण्डलाध्यक्ष कपिल शर्मा, कपिल राठी, सुनील चौधरी, आशु जैन, ऋषभ जैन, संजय कुमार शर्मा, कृष्णा वर्मा, संजय शर्मा (मुनीम जी) रतन सैनी, भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, डाक्टर शशांक गौतम, अशोक चंद्रा, मृत्युंजय त्यागी, अभिनव जैन, शिवम त्यागी, सभासद मुकेश गुप्ता, अर्पित गुप्ता, तेजपाल सैनी, विनीता शर्मा, बृजपाल सिंह, आदि मौजूद रहे। सभी का कार्यक्रम आयोजन व संचालन मे विशेष योगदान रहा।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |