मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - निकाह के साढ़े चार माह बाद ही ‘तीन तलाक’ देकर पत्नी को घर से निकाला, जेवर और नगदी भी हड़पे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 26, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - निकाह के साढ़े चार माह बाद ही ‘तीन तलाक’ देकर पत्नी को घर से निकाला, जेवर और नगदी भी हड़पे

www.newsindia17.com

जिला मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र से रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने परिवार से मिलवाने की मांग करने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर आधी रात घर से निकाल दिया। इतना ही नही आरोपी पति ने महिला से उसके जेवर व नकदी भी छीन ली। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिना निवासी गोल कोठी, डिप्टीगंज का निकाह 31 अगस्त 2025 को नदीम निवासी निजामुद्दीन के साथ हुआ था। रोहिना ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि निकाह के बाद से ही नदीम ने उसे किराए के मकान मे रखा हुआ था और अपने परिजनो से भी नही मिलवाया था। निकाह के साढ़े 4 माह बीतने पर भी परिजनो से न मिलवाने पर रोहिना को नदीम पर संदेह होने लगा था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल जाने या रिश्तेदारों से मिलने की ज़िद करने पर नदीम आगबबूला हो जाता था। वह उसे बुरी तरह पीटता और गाली-गलौज कर चुप करा देता था।


इसी सबको लेकर गत 16 जनवरी के रात भी दोनो के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान नदीम ने उसे तीन तलाक बोल दिया और आधी रात को ही घर से निकाल दिया। आरोप है कि नदीम ने महिला के पास रखे 50 हजार रूपये व जेवर भी छीन लिए। पीड़िता ने मायके पहुँचकर परिजनो को आपबीती बताई। जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नागफनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति नदीम के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और तीन तलाक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या