नगीना/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर के अंदर पड़ा मिला 56 वर्षीय बुजुर्ग का शव, परिजनो ने जताई अनहोनी की आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 26, 2026

नगीना/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर के अंदर पड़ा मिला 56 वर्षीय बुजुर्ग का शव, परिजनो ने जताई अनहोनी की आशंका

www.newsindia17.com

आज सोमवार को नगीना देहात थाना क्षेत्र मे एक 56 वर्षीय व्यक्ति का शव उनके ही घर मे संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। बताया गया कि घटना के समय वह घर पर अकेले थे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जाँच पड़ताल व कार्रवाई के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव उमरी निवासी साजिद आयु 56 वर्ष पुत्र स्व0 अहमद के परिजन आज सोमवार की दोपहर घर पर अकेले ही थे। साजिद के सभी परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद घर पहुंचे परिजनो ने देखा कि साजिद बेसुध हालत मे पड़े हुए थे। जाँच करने पर पता लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। परिजनो के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ ही सीओ नगीना अंजनी कुमार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी की। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत का रहस्य और गहरा गया है। साजिद के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों का कहना है कि साजिद पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार सदमे में है। मृतक के परिजनो ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।


सीओ नगीना अंजनी कुमार ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के गांव उमरी में एक बुजुर्ग का शव घर के अंदर  मिला है। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस इसे प्राकृतिक मौत और अनहोनी, दोनों पहलुओं से जोड़कर देख रही है। विसरा सुरक्षित रखने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि यह साफ हो सके कि यह साइलेंट अटैक का मामला तो नहीं या फिर इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या