नहटौर/जिला बिजनौर - बकाया बिल वसूली करने गए बिजली विभाग के कर्मचारी को पीटा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 06, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - बकाया बिल वसूली करने गए बिजली विभाग के कर्मचारी को पीटा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
पीड़ित कर्मचारी 
जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से बिल वसूली करने गए एक बिजली विभाग कर्मचारी के साथ दबंगो द्वारा अभद्र व्यवहार व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि दबंगो ने बिजली विभाग कर्मी के साथ मारपीट की और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। पीड़ित कर्मी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विघुत उपकेंद्र नहटौर मे तैनात टीजी 2 सुनील चौरसिया आज शुक्रवार की दोपहर बकाया बिजली बिलो की वसूली हेतु थाना क्षेत्र के गाँव हरपुर गए थे। आरोप है कि वहाँ गांव निवासी एक युवक ने बकाया बिजली बिल जमा करने को कहने पर कर्मचारी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर अपने कुछ साथियो को भी मौके पर बुला लिया। इन सभी ने बिजली विभाग कर्मी सुनील चौरसिया पर हमला कर दिया और जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा।

शोर शराबा सुन मौके पर पहुँचे ग्रामीणो ने कड़ी मशक्क्त के बाद पीड़ित सुनील चौरसिया व टीम के अन्य सदस्यो को दबंगो से बचाया। इस बीच आरोपी मौके से फरार होने मे सफल रहे। मौके से भाग रहे आरोपियो ने बिजली विभाग की टीम को दोबारा गाँव मे आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने थाना नहटौर पहुंचकर आरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जाँच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
free counter
अभी तक पाठक संख्या