नहटौर/जिला बिजनौर - ऑनलाइन निकाह करने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 31, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - ऑनलाइन निकाह करने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से व्हाट्सप्प के माध्यम से ऑनलाइन निकाह करने के बाद धोखाधड़ी करने व दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे विवाहिता ने अपने पति व देवर समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व छेड़खानी करने जैसी गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ झूठा निकाह कर लाखो रूपये की ठगी की गयी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अमरोहा निवासी एक युवती का निकाह फरवरी 2025 मे नगर के मौहल्ला जिगर कॉलोनी निवासी शुएब के साथ व्हाट्सप्प वीडियो काल के माध्यम से हुआ था। बताया गया कि निकाह के समय वर पक्ष ने 5 लाख रूपये की मांग की थी, जिसमे से 3 लाख रूपये पीड़िता के परिजनो ने दे दिए थे। इसके बाद नवंबर 2025 मे बारात आयी थी। इस समय हुई युवती की विदाई के समय भी परिजनो ने डेढ़ लाख रूपये नकद के साथ ही अन्य कीमती उपहार भी दिए थे। आरोप है कि युवती के घर पहुंचते ही ससुराल वालो ने रंग बदल लिया और कम दहेज दिए जाने का ताना देते हुए 3 लाख रूपये  अतिरिक्त मांग करने लगे।


पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि 21 नवंबर 2025 की रात उसके देवर शाहजेब ने भी उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार 29 नवंबर 2025 को ससुराल पक्ष के सदस्यो ने उसे बेरहमी से पीटा और उसके जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में अपने साथ हुई धोखाधड़ी बयां करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


थानाध्यक्ष नहटौर धीरज नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति शुएब, ससुर अशरफ, देवर शाहजेब, सास गुड्डी, ननद शीबा और ननदोई अकरम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या