मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - जुए मे रकम हारा पति बना जल्लाद, घर खर्च को पैसे मांगने पर पत्नी को पीटा, जलती लकड़ी से झुलसाया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 01, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - जुए मे रकम हारा पति बना जल्लाद, घर खर्च को पैसे मांगने पर पत्नी को पीटा, जलती लकड़ी से झुलसाया

www.newsindia17.com

मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी पति ने जुए में पैसे हारने के बाद अपनी पत्नी की चूल्हे से जलती हुई निकालकर बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


उक्त घटना कल शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस को दी गयी तहरीर मे जरीसा आयु 32 वर्ष पत्नी अख्तर हुसैन, निवासी निकट नूरानी मस्जिद (पॉलीटेक्निक रोड) ने बताया कि उसका पति पेशे से इलेक्ट्रिशियन है और जुए की लत का शिकार है। कल शाम करीब 7 बजे भी अख्तर जुआ खेलकर घर वापस आया था। अख्तर के घर पहुंचने पर जरीसा ने उससे घर का राशन खत्म होने के बारे मे कहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पति -पत्नी के बीच हुई ये कहासुनी इतनी बढ़ी कि अख्तर आपा खो बैठा और जरीसा पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार जुए मे पैसा हारने के बाद अख्तरअक्सर मारपीट करता था, लेकिन इस बार उसने चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर हाथ और गर्दन पर लगा दी। मैं दर्द से तड़पती रही लेकिन उसे तरस नहीं आया।


सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जरीसा और अख्तर की शादी 14 साल पहले हुई थी और उनके चार मासूम बच्चे (सुहैल, सुफियान, शिफा और काफिया) हैं। पीड़िता मूल रूप से गढ़ी सलेमपुर की रहने वाली है।


थाना प्रभारी सिविल लाइन, मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा। फिलहाल आरोपी पति घर से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या