1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में बरी हुए Sajjan Kumar, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 24, 2026

1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में बरी हुए Sajjan Kumar, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

इंटरनेट डेस्क। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी, विकासपुरी हिंसा मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने इस मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया है। इस मामले में आरोपी सज्जन कुमार ने अपने बचाव में खुद को निर्दोष बताया था।

उन्होंने इस संबंध में कहा था कि कभी इसमें शामिल नहीं थे और न ही सपने में भी शामिल हो सकते हैं। जनकपुरी, विकासपुरी की इस हिंसा के मामले मे दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

पूर्व सांसद सज्जन कुमार को जब जानकारी दी गई कि साल 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में उन्हें बरी कर दिया गया है, तो सज्जन कुमार ने दोनों हाथ जोड़कर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। सज्जन कुमार के वकील ने ये जानकारी दी थी। आपको बता दें कि 1984 में जनकपुरी और विकासपुरी में हुए दंगे के मामले में सज्जन कुमार आरोपी बनाया गया था। इस संबंध में जनकपुरी और विकासपुरी पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज हुआ था।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें