नौचंदी/जिला मेरठ - सरेआम हुई फायरिंग की घटना से दहला जैदी फार्म, 3 बाइक सवारो ने 2 युवको पर बरसाई गोलियां - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 06, 2026

नौचंदी/जिला मेरठ - सरेआम हुई फायरिंग की घटना से दहला जैदी फार्म, 3 बाइक सवारो ने 2 युवको पर बरसाई गोलियां

www.newindia17.com

आज शुक्रवार की शाम जिला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र मे सरेआम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से क्षेत्र मे  दहशत का माहौल बन गया। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार तीन युवको ने दो युवको को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना मे घायल हुए दोनो युवको को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहाँ एक की हालत गंभीर बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार आज शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे असलम और शुएब थाना क्षेत्र स्थित जैदी फार्म की गली नंबर एक के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। बाइक सवार हमलावरो ने कुल 7 गोलिया चलाई। इस हमले का मुख्य निशाना असलम था लेकिन उसके पास खड़ा शुएब भी चपेट मे आ गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी आनन फानन मे मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पुलिस बल मौके पर पहुंची और घटना के बारे मे जानकरी की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घायल और आरोपी पक्ष, दोनों का ही आपराधिक इतिहास रहा है। घायल शुऐब ने इलाके के ही आहद और आमिर सहित कुछ अन्य युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


पुलिस की प्राथमिक जाँच मे सामने आया कि इस घटना के तार 4 जून 2024 को लोहिया नगर स्थित एक स्विमिंग पूल में हुए अरशद हत्याकांड से जुड़े हैं। अरशद के बच्चों के सामने ही उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।  इस मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियो बिलाल, असलम और दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि आज हुई घटना मे घायल होने वाला असलम करीब एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। बिलाल के भाई और अरशद के बीच हुई पुरानी मारपीट के कारण यह खूनी संघर्ष लगातार चला आ रहा है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या