भारत-अमेरिकी डील को लेकर अब Priyanka Gandhi ने दे दिया है ये बड़ा बयान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, फ़रवरी 04, 2026

भारत-अमेरिकी डील को लेकर अब Priyanka Gandhi ने दे दिया है ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी भारत-अमेरिकी डील को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है।

कांग्रेस सांसद ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अमेरिका की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी किसानों के प्रोडक्ट अब भारतीय बाजार में बिकेंगे जिससे ग्रामीण अमेरिका में पैसा आएगा। इस डील से ट्रंप ने अमेरिकी किसानों के लिए फायदा सुनिश्चित किया है। भारत के करोड़ों किसान जानना चाहते हैं कि इस व्यापार समझौते की शर्तें क्या हैं? क्या मोदी सरकार भारतीय कृषि क्षेत्र को पूरी तरह अमेरिका के लिए खोलने जा रही है?

क्या सरकार भारतीय किसानों को अमेरिकी कंपनियों के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा में झोंकेगी? क्या हमारे किसानों के हितों से समझौता किया गया है? जनता के सामने तत्काल स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भारत-अमेरिकी डील पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PC:aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें