शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियों की घोषणा को लेकर Gehlot ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 24, 2026

शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियों की घोषणा को लेकर Gehlot ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियों की घोषणा को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को भ्रमित करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियों की घोषणा की, लेकिन आज हकीकत यह है कि न भर्ती निकली, न परीक्षा हुई।

यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। बार-बार कैलेंडर बदलना और वादे अधूरे छोड़ना, युवाओं के विश्वास को तोड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के समय हमने पारदर्शी और समयबद्ध भर्तियां कर युवाओं को अवसर दिए, लेकिन आज प्रदेश में बेरोजगार युवा सिर्फ इंतज़ार और निराशा झेल रहा है। सरकार जवाब दे- युवा कब तक इंतज़ार करेंगे? 10,000 नौकरियों का वादा कब पूरा होगा? युवाओं के सपनों के साथ यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा।

PC:hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें