![]() |
| एआई जनरेटेड इमेज |
कल शुक्रवार की देर रात किरतपुर थाना क्षेत्र मे आयोजित एक शादी समारोह मे पहुँची दूल्हे की कथित प्रेमिका ने हंगामा कर दिया। शादी समारोह के दौरान पहुंची युवती ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाए और शादी रूकवा दी। युवती ने दूल्हे पर प्रेम जाल मे फँसाकर डेढ़ साल तक लिव इन रिलेशन मे रखने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव मसनपुर निवासी डा0 आदित्य सिंह की शादी गाँव बुडगरी निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। शादी के लिए निर्धारित की गयी तिथि पर दूल्हा बने डा0 आदित्य सिंह समय पर अपनी बारात लेकर भी आनंद बैंक्वेट हाल पहुंच गए थे। जयमाला का कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले नोयडा से आयी एक युवती पुलिस ने साथ मौके पर पहुँची। नोयडा से आयी ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती ने दावा किया कि डा0 आदित्य सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से उसके साथ नोयडा मे लिव इन रिलेशन मे रह रहा था। युवती का कहना था कि डा0 आदित्य सिंह ने शादी शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी किया है।
पुलिस को दी गयी तहरीर में युवती ने बताया कि डा0 आदित्य सिंह नोएडा मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के दौरान अप्रेंटिस कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात इस युवती से हुई थी। युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया था और डेढ़ वर्ष तक उसके साथ लिव इन रिलेशन मे रह रहा था। अब डा0 ने उसे अंधेरे में रखकर दूसरी जगह शादी तय कर ली है।
युवती द्वारा किये गए हंगामे और दूल्हे की असलियत सामने आने के बाद वधू पक्ष ने बेटी के भविष्य का हवाला देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। काफी देर चले हंगामे और पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। तय हुआ कि वधू पक्ष द्वारा दिया गया सारा दान-दहेज और उपहार वापस किए जाएंगे। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
थानाध्यक्ष किरतपुर पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत और मौके पर उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और रस्मों को रुकवा दिया। वर व वधू पक्ष के बीच समझौता हो गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
