मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - निकाह के 3 माह बाद ही फोन पर तीन तलाक देकर फरार हुआ पति, पीड़िता ने लगाया पहली 3 शादियाँ छिपाने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 07, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - निकाह के 3 माह बाद ही फोन पर तीन तलाक देकर फरार हुआ पति, पीड़िता ने लगाया पहली 3 शादियाँ छिपाने का आरोप

www.newsindia17.com

जिला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से मानवता व रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति पर फोन पर 'तीन तलाक' देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी पति ने पहले भी तीन शादियाँ कर चुका है और से सच्चाई छिपाकर 3 माह पहले ही उसके साथ निकाह किया था।


थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अखबार फैक्ट्री निवासी तस्लीम नामक व्यक्ति ने तीन माह पहले उससे शादी की थी। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही तस्लीम उस पर अनैतिक (गलत) काम करने का दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर आरोपी ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि जांच करने पर पता लगा कि तस्लीम पहले से ही तीन शादियां कर चुका है। उसका एक पत्नी से तलाक हो चुका है, जबकि अन्य के बारे में उसने जानकारी छिपाई थी। सच्चाई का पता लगने पर आहत हुई पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमे से बौखलाया तसलीम शराब के नशे में धुत होकर रात को पीड़िता के घर पहुँचा। यहाँ उसने महिला पर जबरन साथ रहने का दबाव बनाया और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़िता ने घबराकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।


चौकी प्रभारी जयंतीपुर उप निरीक्षक प्रबुद्ध कुमार ने बताया कि महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज कर ली गयी है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या