अमरोहा देहात थाना क्षेत्र मे तेज बारिश के बीच गन्ने के खेत मे काम कर रहे दो किसानो की आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना मे घायल हुए दो लोगो को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
उक्त दुखद घटना थाना क्षेत्र के ग्राम गजाना बागड़पुर से जुड़ी है। आज शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे गांव निवासी धर्मेद्र आयु 45 वर्ष अपने गन्ने के खेत मे काम कर रहे थे। धर्मेंद्र के साथ जयवीर सिंह निवासी ग्राम बागड़पुर और बिहार से आये 2 मजदूर नरेश आयु 30 वर्ष व भूरे खां भी खेत मे काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही मौसम बदला और तेज गूँज के साथ चमकी आकाशीय बिजली सीधे खेत मे आ गिरी। तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर खेत मे मौजूद रहे धर्मेद्र व मजदूर नरेश की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना मे जयवीर व भूरे खां भी बिजली की चपेट मे आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसडीएम शैलेश दूबे ने बताया कि गांव गजाना बागड़पुर में आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर हुई दो लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। तहसील प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
%20(1).png)
