नांगल सोती/जिला बिजनौर - खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए विवाद मे 2 सगे भाइयो के बीच चले लाठी डंडे, महिलाओ ने भी बरसाये डंडे, कई घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मार्च 20, 2026

नांगल सोती/जिला बिजनौर - खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए विवाद मे 2 सगे भाइयो के बीच चले लाठी डंडे, महिलाओ ने भी बरसाये डंडे, कई घायल

www.newsindia17.com

जिला बिजनौर के नांगल सोती थाना क्षेत्र मे खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो भाइयो के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष मे बदल गया। आज शुक्रवार को दोनो भाइयो के बीच हुई हिंसा मे दोनों पक्षो के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए एक युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले मे 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर निवासी महेंद्र सिंह और पप्पू सगे भाई है। इन दोनो की कृषि भूमि नांगल गंगा खादर क्षेत्र मे है। पप्पू पक्ष का आरोप है कि महेंद्र पक्ष ने उनके खेत की मेढ़ काट दी है।  इसको लेकर दोनो पक्षो के बीच हुए विवाद मे कहासुनी भी हुई थी। आज शुक्रवार को मामला उस समय और बिगड़ गया जब खेत से वापस आ रहे पप्पू और उसके पुत्र मोनू को महेंद्र पक्ष ने रास्ते मे रोक लिया और लाठी डंडो व सरिये से हमला कर दिया। इस दौरान दोनो पक्षों की महिलाये भी आमने सामने आ गयी और एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडो से वार किये। अचानक हुए इस हमले मे पप्पू और उसका पुत्र मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए और जमीन पर गिर गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। जहाँ मोनू की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे देहरादून के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष के घायलो को भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


थानाध्यक्ष नांगल सोती अमर सिंह राठौर ने बताया कि  घटना के संबंध में पप्पू के बेटे सोनू की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुमार, यशपाल, महेंद्र, जयपाल व लाल सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मामला सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद का है। तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या